नोहर, 10 जून। क्षेत्र के गांव बरवाली में रणबीर उर्फ वीरसिंह धाणक का इंदिरा आवास तोडऩे की विस्तृत जांच कर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर रामगढ़ के उप तहसील कार्यालय के समक्ष चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने धरने में शामिल होकर पीडि़त परिवार का समर्थन किया। धरना स्थल पर कई महिलाएं भी बैठी। गुरुवार को धरना स्थल पर गोगामेड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवानसिंह मेहरड़ा, महामंत्री हनुमानप्रसाद भार्गव,जगदीश मेहरिया, पूर्व उपजिला प्रमुख रोशनलाल , भूराराम होदकासिया, पूर्व सरपंच मांगूसिंह, एडवोकेट राजेंद्र निमिवाल ,विनोद मांझु , जिला परिषद सदस्य दीपचंद बेनीवाल , विनोद खन्ना,राजूराम अरडक़ी, भादर सिंह गोस्वामी सरपंच अरडक़ी, राजकुमार फौजी,राजू धाणक, विनोद मिस्त्री, रिछपालसिंह भाकर, रामकुमार सिहाग, सोनू भार्गव आदि धरने पर बैठे ।

