क्षेत्र के अनेक गांवों में 5 करोड़ की लागत से विभिन्न सडक़े बनेगी।

क्षेत्र के अनेक गांवों में 5 करोड़ की लागत से विभिन्न सडक़े बनेगी। 
नोहर, 13 जून। क्षेत्र के अनेक गांवों में 5 करोड़ की लागत से विभिन्न सडक़े बनेगी। विधायक अमित चाचाण की अभिशंषा पर सरकार ने उक्त सडक़ों को बनाने की स्वीकृति दे दी है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि 12 लाख रुपये कि लागत से दनियासर से सुई रोड़ तक व 1 करोड़ 62 लाख की लागत से मोटेर से धीरदेसर तक वही 1 करोड़ 50 लाख की लागत से लाखासर से अरडक़ी तक, 1 करोड़ 80 लाख की लागत से कानसर से देवासर तक नई सडक़ो का निर्माण होगा।  आजादी के बाद से आज तक उक्त मार्गो पर सडक़ो का निर्माण नही हुआ था। कच्चा मार्ग होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। कई दशको से ग्रामीण उक्त सडक़ो के निर्माण की मांग कर रहे थे। इस संबंध में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा विधायक अमित चाचाण से मिलकर उक्त गांवों में सडक़ो का निर्माण करवाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उक्त मार्गो पर आजादी के बाद से सडक़ो का निर्माण न होने से ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा आवागमन का रास्ता सुगम न होने से ग्रामीणों को अनेक कार्यो के लिए असुविधा हो रही थी। विधायक अमित चाचाण द्वारा उक्त सडक़ो के निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अवगत कराया गया। जिसके बाद सभी मार्गो पर सडक़ो के निर्माण कि स्वीकृति जारी हुई है। उक्त सडक़ों के निर्माण होने से दर्जनों गांव के ग्रामीण लाभान्वित होगें। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक अमित चाचाण व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ग्रामीणों कि दशको पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है।