नोहर 19 मई कोरोना काल के इस संकट के दौर में जहां पूरे देश में एक एक बेड व एक-एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मारामारी मची हुई है वही नोहर के चिकित्सालय का कोविड वार्ड सैकड़ों लोगों को नया जीवन ओर सास दे चुका है। चिकित्सालय में दस दस बेड के तीन कोविड वार्ड संचालित है 30 बैड के अलावा भी राजकीय चिकित्सालय नोहर में कोवीड रोगियों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में नोहर राजकीय चिकित्सालय में 35 रोगी उपचार ले रहे हैं राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नोहर राजकीय चिकित्सालय में 18 अप्रैल से कोविड-वार्ड शुरू किए गए थे। जिसमें अब तक 249 रोगियों को भर्ती किया जा चुका है इनमें से 134 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं इसके अलावा 39 रोगियों को रेफर किया गया है। वही 34 रोगियों की मृत्यु हो गई है। राजकीय चिकित्सालय में कोविड-19 की संख्या निरंतर बढने पर अंबेडकर भवन में अलग से कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया जिसमें कम ऑक्सीजन आवश्यकता वाले रोगियों को भर्ती किया जा रहा है अंबेडकर भवन में ऑक्सीजन मशीन पर रोगियों को रखा जा रहा है जहां से भी अनेक रोगी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। नोहर राजकीय चिकित्सालय में कोविड के कई गंभीर होगी भी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं वहीं अनेक रोगियों को नोहर के चिकित्सालय में ऑक्सीजन सहित अन्य प्राथमिक उपचार मिलने पर वे अन्य स्थानों पर उपचार लेने में सक्षम हहुए है। विधायक चाचाण की पहल पर शुरू हुए कोविड वार्डो मे विधायक खुद प्रत्येक रोगी की मीटिंग कर रहे हैं समय-समय पर चिकित्सालय में जाने के अलावा वीडियो कॉल पर भी रोगियों के स्वास्थ्य के हाल-चाल के अलावा चिकित्सालय व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं चिकित्सालय में किसी चीज की किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे इसके लिए लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं कोविड रागियो के लिए अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले रेमडिसीवर इंजेक्शन की विधायक अमित चाचाण ने नोहर राजकीय चिकित्सालय में आपूर्ति करवाइ। विधायक ने इस सबध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद नोहर राजकिय चिकित्सालय में रेमडिसिवर इंजेक्शन की आपूर्ति शुरू हुई नोहर राजकीय चिकित्सालय में अब तक 178 रेमडिसीवर इंजेक्शन पहुंच चुके हैं जिसमें से 171 लगाए जा चुके हैं। पूरे कोविड वार्ड बनाने के दोरान विधायक ने कई दिनों तक चिकित्सालय में रहकर ऑक्सीजन लाइन की फिटिंग करवाई । ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सा उपकरण व दवाओं की कमी ना रहे इसके लिए समय-समय पर सरकार व उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। विधायक कोटे से भी करोड़ों रुपए की राशि चिकित्सा उपकरण व अधिक सम्मान के लिए कई जारी की गई ऑक्सीजन की कमी के देखते हुए ऑक्सीजन मशीनें मगवाई गई देश के कोने कोने में बसे प्रवासियों के अलावा नोहर की विभिन्न संस्थाओं को भी विधायक ने ऑक्सीजन मशीनें देने के लिए प्रेरित किया। कोरोना की दूसरी लहर की आहट के साथ ही विधायक ने नोहर के चिकित्सालय में कोविड वार्ड बनाने का निर्णय लिया जो आज अनेक लोगों को नया जीवन दे चुका है। नोहर राजकिय चिकित्सालय का कोविड वार्ड पुरे जिले के लिए मॉडल साबित हुआ है

