पारीक हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक पारीक ने 500 डिस्पोजेबल बैड सीट कवर भेट किये

पारीक हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक पारीक ने 500 डिस्पोजेबल बैड सीट कवर भेट किये
लक्ष्मणगढ़, 26 मई: लक्ष्मणगढ़ पारीक हॉस्पिटल ने निकटवर्ती जाजोद गांव में सरकार द्वारा बनाये गए आपातकालीन कोविड केयर सेंटर के लिए बुधवार को 400 डिस्पोजेबल बैड सीट कवर* प्रदान किया । इसके साथ ही 100 डिस्पोजेबल बैड सीट कवर  स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी दिये गये ।
पारीक हॉस्पिटल के  डॉ.अभिषेक पारीक और डॉ. मेहा पारीक ने लक्ष्मणगढ़ के एस.डी.एम. कुलराज मीणा* के समक्ष जाजोद कोविड सेंटर के लिए 400 डिस्पोजेबल बैड सीट कवर  लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद स्थानीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशान्त गोयनका और सचिव सचिन झांकल  के साथ बुधवार को उप खण्ड अधिकारी डाॅ.कुलराज मीणा को उक्त  डिस्पोजेबल बैड सीट कवर  सुपुर्द किये। इसके बाद डॉ.अभिषेक पारीक के साथ परिषद के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर वहां कार्यवाहक चिकित्सा प्रभारी डॉ. छोटेलाल एवं मनोज मिश्रा को भी डिस्पोजेबल बैड सीट कवर प्रदान किये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिस्पोजेबल बैड सीट कवर प्रदान करते समय केन्द्र में कार्यरत डॉ. अरविन्द सैनी,सुशील शर्मा,सुरेश जी,परमेश्वर जी,रामलाल जी,संदीप जी और बिलाल खत्री उपस्थित थे । एस.डी.एम.ने डॉ. पारीक द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आभार जताया ।