कांग्रेस की मोनिका खटोतिया चुनी गई पालिकाध्यक्ष

कांग्रेस की मोनिका खटोतिया चुनी गई पालिकाध्यक्ष
नोहर, 7 फरवरी।  नोहर नगर पालिका के रविवार को अध्यक्ष पद के हुये चुनाव में कांग्रेस की मोनिका खटोतिया पालिकाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। कांग्रेस कि मोनिका खटोतिया ने प्रतिद्ववंदी निर्दलीय प्रत्याशी लवीना वाधवानी को 13 मतो से पराजित किया। कांग्रेस कि मोनिका खटोतिया को 26 व निर्दलीय उम्मीदवार लवीना वाधवानी को 13 मत मिले। माकपा कि टिकट पर विजयी हुये पार्षद इरफान रावण ने अपने मताधिकार का प्रयोग नही किया। पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मोनिका खटोतिया के निर्वाचित होते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने होली-दिवाली एक साथ मनाई। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम श्वेता कोचर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सोंपा। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया जीत के बाद सीधे विधायक निवास पहुंची। पालिकाध्यक्ष पद के लिये नगर पालिका में सुबह दस बजे मतदान प्रारंभ हुआ। दोनो ओर से अलग-अलग खेमों में पार्षदों ने आकर मतदान किया। चुनाव परिणाम जानने के लिए नगर पालिका कार्यालय के बाहर लोगो की भीड़ रही। निर्दलीय प्रत्याशी लवीना वाधवानी का भाजपा ने समर्थन किया था। पूर्व अनुमान के अनुसार ही पालिकाध्यक्ष का परिणाम रहा। भाजपा कोई भी सेंधमारी करने में कामयाब नही रही। नोहर नगर पालिका के 40 वार्डो में कांग्रेस ने 21 सीटो के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भी विधायक अमित चाचाण व पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने अपनी राजनैतिक कार्यकुशलता से 5 निर्दलीय पार्षदों को कांग्रेस के पक्ष में कर लिया। चुनाव परिणाम के बाद 5 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का समर्थन किया। वही भाजपा में पालिका चुनाव को लेकर कुशल रणनीति का अभाव दिखा। पालिका चुनावों में भाजपा को 2 सीटे मिली थी। 16 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुये थे। भाजपा ने अधिकांश वार्डो में पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि जनता ने कड़ी से कड़ी जोडऩे का काम किया। पूर्व की भांति सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्य करवाये जाएगें।
कस्बें के 40 वार्डो में एक समान रूप से विकास कार्य के नये आयाम स्थापित होगें।
 इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कस्बें कि जनता ने पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण के नेतृत्व में हुये विकास कार्यो पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कस्बें के 40 वार्डो में एक समान रूप से विकास कार्य के नये आयाम स्थापित होगें। सम्पूर्ण क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो यही उनका मुख्य ध्येय है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनमेें जो विश्वास व्यक्त किया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। नोहर को स्मार्ट सिटी बनाने कि दिशा में सभी को साथ लेकर विकास कार्य करवाये जायेगेंं। विकास कार्यो का क्रम अनवरत जारी रहे इसके लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ेगें। 
इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, कांग्रेस के निकाय चुनाव प्रभारी बदरूदीन टाक, उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, उप प्रधान रामकुमार सैनी, संजय मोदी,बाबू खटोतिया, ओम खटोतिया, रमेश खटोतिया, मुरारी पारीक, सुरेश तिवाड़ी, धनश्याम तिवाड़ी, अशोक कन्दोई, राधेश्याम जोईया, हनुमान गोठड़ीवाल, नियामत अली, जयदेव शर्मा, शरीफ मोहम्मद, दारासिंह सहारण, इन्द्राज पारीक, जितेन्द्र भाटी,  बलवीर सुथार,कमल कौशिक, सुभाष इन्दोरिया, अमरसिंह सुथार, हरि मित्रुका सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित थे। 
माकपा ने किया मतदान का बहिष्कार
वही वार्ड नं. 32 से माकपा पार्षद इरफान रावण ने कहा कि वार्ड के मतदाताओं ने उन्हें दोनो पार्टियों के खिलाफ विजय दिलाई है। जिस कारण उन्होंने मतदान नही करने का निर्णय लिया। पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा। जिसकों लेकर अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी तय नही किये है।
मोनिका खटोतिया का जीवन परिचय
कांग्रेस की ओर से नोहर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई मोनिका खटोतिया वार्ड नं. 29 से कांग्रेस कि टिकट पर पार्षद चुनी गई है। मोनिका खटोतिया ने निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार को 48 मतो से पराजित किया । मोनिका खटोतिया ने पहली बार चुनाव लड़ा और पार्षद बन गई। मोनिका खटोतिया ने राजनीति विज्ञान व संस्कृत में एम.ए. के साथ-साथ बीएड भी कि है। 36 वर्षीय मोनिका खटोतिया कि समाजसेवा में भी रूचि अध्ययनकाल से रही है। वर्तमान में मोनिका खटोतिया जरूरतमंद बालिकाओं की सहायता के लिये एक एनजीओं भी चला रही है। मोनिका खटोतिया के पति ओमप्रकाश खटोतिया राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय गोगामेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।