नोहर, 5 फरवरी। क्षेत्र को शुक्रवार को बड़ी सौगात मिली। विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपए (एक अरब ) की विभिन्न पेयजल योजना स्वीकृत हुई। इस योजना के तहत करीब 5 दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे। इन गांवों में कई दशकों से पीने के पानी की समस्या चली आ रही थी। जो अब दूर होगी। योजना के तहत घर- घर जल कनेक्शन होगें। कई गांवों में पेयजल टंकियां में बनाई जाएगी। नोहर व पल्लू क्षेत्र के दर्जनों गांव जो अब तक पानी की समस्या से जूझ रहे थे। उन गांवों के ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या का अब सामना नहीं करना पड़ेगा। दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से कई दशकों से गांव में चली आ रही पेयजल की समस्या का अब स्थाई समाधान होगा। विदित रहे कि विधायक बनने के बाद अमित चाचाण ने पेयजल समस्या का सामना कर रहे गांवों को सूचीबद्ध कर अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विधायक अमित चाचाण ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जलदाय मंत्री बीडी कल्ला को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद दर्जनों गांवों के लिए एक अरब रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हो पाई है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि उनका हर संभव प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी गांव पेयजल से वंचित ना रहे । विधायक ने नोहर क्षेत्र के लिए पेयजल समाधान हेतु एक अरब रुपए स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जलदाय मंत्री डॉ बीडी कल्ला का आभार जताया है। विदित रहे कि पूर्व में भी नोहर क्षेत्र के लिए पेयजल समस्या के समाधान हेतु 50 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके है।
ये योजनाए हुई है स्वीकृत
आपणी योजना के अधिशाषी अभियंता राजेश एग्री ने बताया कि योजना के रामकान कलस्टर से जुड़े 17 गांवों के लिये 19 करोड़ 61 लाख 62 हजार रुपये स्वीकृत हुये है। जिसके तहत झेदासर, न्योलखी, पोहडक़ा व रामपुरा में पेयजल टंकिया भी बनेगी। सभी 17 गांवों में घर-घर पेयजल कनैक्शन दिये जायेगें। इसके अलावा गोरखाना कलस्टर से जुड़े 12 गांवों के लिये 18 करोड़ 41 हजार 44 हजार रुपये स्वीकृत हुये है। जिनमें मंदरपुरा, नीमला, कर्मशाना, अरडक़ी, मालिया में पेयजल टंकी बनाई जाएगी। खोपड़ा कलस्टर से जुड़े 14 गांवों के लिये 22 करोड़ 14 लाख 7 हजार रुपये स्वीकृत हुये है। जिसमें मेघाना, श्योरानी आदि गंावों में पेयजल टंकी बनाई जाएगी। पांडुसर कलस्टर के तीन गांवों के लिए 2 करोड़ 9 लाख रुपये स्वीकृत हुये है। जिसमें बालासर में पेयजल टंकी का निर्माण होगा। इसके अलावा जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता ताराचंद पिलानिया ने बताया कि ढ़ाणी लालखां के लिये 15 करोड़ 33 लाख 65 हजार, रामसरा के लिए 2 करोड़ 27 लाख 17 हजार, थालडक़ा के लिए 4 करोड़ 64 लाख 9 हजार, 11 बारानी के लिये 2 करोड़ 67 लाख एक हजार, गुडिया के लिए 2 करोड़ 77 लाख 77 हजार, रतनपुरा के लिये 3 करोड़ 95 लाख 39 हजार, जसाना के लिये 4 करोड़ 11 लाख 11 हजार, 6 बारानी पिचकराई के लिये 21 लाख 28 हजार, चक सरदारपुरा के लिये 85 लाख 39 हजार, 7 केएनएन के लिए 51 लाख 31 हजार, 16-17 केएनएन के अंंतर्गत 55 लाख 39 हजार, 30 एनटीआर के लिए 23 लाख 14 हजार रुपये स्वीकृत हुये है। इससे दर्जनों गांवों के अलावा ढ़ाणिया भी लाभान्वित होगी। गांवों में पाईप लाईन बिछाकर घरो तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत डिग्गी, फिल्टर व उच्च जलाशय का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि थालडक़ा नहर से देईदास गांव तक पुरानी पाईप लाईन के स्थान पर नई डीआई पाईप लाईन डलवाने का कार्य भी किया जाएगा। नोहर विधानसभा क्षेत्र के हजारो घरो तक शुद्ध पानी पहुंचेगा।

