पंचायत समिति नोहर में कांग्रेस का कब्जा ,सोहन ढील बने प्रधान 4 मतो से भाजपा के राजाराम को हराया
नोहर, 10 दिसम्बर। नोहर पंचायत समिति के गुरूवार को हुये प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के सोहन ढि़ल प्रधान पद पर विजयी हुये। प्रधान पद के हुये त्रिकोणीय मुकाबले में सोहन ढि़ल ने अपने निकटत्तम प्रत्याशी भाजपा के राजाराम को 4 मतो से हराया। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस भाजपा के वोटो में सेंधमारी करने में सफल रही। भाजपा खेमे से 1 वोट क्रोस हुआ। जो कांग्रेस के पक्ष में पड़ा। पंचायत चुनाव में कांग्रेस जहां 13 सीटो पर विजयी हुई थी। वही प्रधान के चुनाव में कांग्रेस को 14 वोट मिले। माकपा के वोटो में कोई भी दल सेंधमारी नही कर पाया।
माकपा ने किसी भी दल को समर्थन न देने का निर्णय करते हुए प्रधान पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारा। माकपा की ओर से मंगेज चौधरी उम्मीदवार थे। माकपा के 3 प्रत्याशी विजयी हुये थे। प्रधान के चुनाव में मंगेज चौधरी को 3 मत मिले। वही पंचायत चुनाव के परिणाम में भाजपा 10 सीटो पर जीतने में कामयाब हुई। प्रधान के चुनाव में भाजपा ने निर्दलीय राजाराम को प्रधान पद के लिये भाजपा का उम्मीदवार बनाया। मगर भाजपा 10 वोट ही हासिल कर पाई।
कांग्रेस के सोहन ढि़ल के प्रधान चुने जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने यहां विधायक अमित चाचाण के निवास पर मिठाई बांटकर, गुलाल उड़ेलकर पटाखे छोडक़र अपनी खुशी का इजहार किया




