नोहर, 19 सितंबर। अखिल भारतीय आलेख प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में कस्बें कि शालू मिश्रा प्रथम रही है। रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत भाषा और रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए अखिल भारतीय स्तर रक्तदान आधारित आलेख प्रतियोगिता- 2020 का आयोजन किया गया। कुल 30 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ आलेखों को विजेता घोषित किया।
इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों से 142 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रक्तदान आधारित अलग-अलग 30 शीर्षकों पर आलेख आमंत्रित किए गए थे। चयनित कमेटी के द्वारा सभी विषयों पर एक- एक सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के आलेख का चयन किया गया है। जिसमें हनुमानगढ़ जिले से कस्बें कि शालू मिश्रा ने रक्त के सही संचरण और निर्माण हेतु उचित खान-पान विषय पर आलेख लिख कर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। शालू मिश्रा वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सराणा,आहोर (जालोर) में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है । इन्होने बहुत सी कविताएँ लिखकर बेहतरीन लेखनी के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान कायम रखते हुए विभिन्न स्तर से पुरस्कार भी प्राप्त किए है।