श्रीगंगानगर, 18 सितम्बर। (नरेश पारीक) सुनील बेनीवाल ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। सुनील बेनीवाल, भारतीय रेल यातायात सेवा के 2005 बैच के अधिकारी है। इससे पूर्व सुनील बेनीवाल वरि. मण्डल वाणिज्य प्रबंधक-दिल्ली मण्डल के पद पर कार्यरत थे। सुनील बेनीवाल ने एमएनआईटी, जयपुर से विद्युत अभियान्त्रिकी में स्नातक शिक्षा प्राप्त की है। सुनील बेनीवाल उत्तर रेलवे पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। इन्हें वाणिज्य तथा परिचालन के क्षेत्र में विशिष्ठ अनुभव प्राप्त है। बेनीवाल प्रतिनियुक्ति पर छतीसगढ़ सरकार में अपर आवासीय आयुक्त के पद पर अपनी सेवायें प्रदान कर चुके हैं।

