नोहर 27 सितम्बर। (नोहर तेज़) कस्बे के वार्ड नं 6 में विधायक अमित चाचाण ने इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । सड़क के निर्माण पर 10 लाख 40 हजार रुपये की लागत आएगी । इंटरलॉक से बनने वाली यह सड़क सुरेंद्र सिंह के मकान से लेकर किशोर कुमार नाई के घर तक बनाई जाएगी । विधायक अमित चाचाण ने बताया कि सड़क निर्माण होने से वार्ड वासियो को वर्षो पुरानी समस्या से निजात मिल सकेगी । विधायक ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बिना भेदभाव समान रूप से विकास कार्य करवाये जाएंगे । इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी दलीप पुनिया , पार्षद मुकेश मिश्रा, अशोक कंदोई , पूर्व पार्षद पूर्ण राम रेगर, पूर्व पार्षद शेरसिंह , लीलाधर स्वामी , जगदीश कस्वा , राकेश वालिया , मुकेश जोशी , रामचंद्र स्वामी ,राधेश्याम जोइया सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे ।

