श्री अरोड़वंश मंदिर में 200 विधवा महिलाओं को पेंशन वितरित की गई

श्रीगंगानगर,20 सितंबर।(नरेश पारीक)  अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट की इकाई श्री अरोड़वंश युवा सेवादल द्वारा त्रैमासिक विधवा पेंशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की 200 महिलाओं को पेंशन दी गई।
इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट प्रभारी शरद जसूजा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करते आ रहे हैं। श्री अरोड़वंश ट्रस्ट के अध्य्क्ष  कपिल असीजा , सचिव दीपक मिढा ,अरोड़वंश मंदिर प्रभारी  दीपक जसूजा की अध्य्क्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अरुटवंशी पार्षद अमित चलाना , सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग  ऋतु सोढ़ी , कोटेक महिंद्रा बैंक के ब्रांच मैनेजर  अनुज चानना ,एनीबेसेन्ट पब्लिक स्कूल की प्रिन्सिपल  मोनिका छाबड़ा , मोटिवेशनल मोटिवेटर अजय चुघ शामिल हुए। सभी अतिथियों ने अरोड़वंश ट्रस्ट द्वारा इस कार्यक्रम को समाज की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। वरिष्ठ पार्षद श्री अमित चलाना ने इस मौके पर पात्र महिलाओं के लिए सरकारी पेंशन से वंचित महिलाओं के लिए पेंशन बनवाने की घोषणा की, कोई भी पात्र महिला अपनी सरकारी पेंशन बनवाने के लिए अमित चलाना से संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह  देकर समान्नित किया गया।
विधवा पेंशन कार्यक्रम के प्रभारी शरद जसूजा ने सभी अरुटवंशियों से समाज की इस पेंशन योजना से जुड़ने का आह्वान किया है।  कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका  अरोड़वंश युवा सेवादल के सचिव  जितेंद्र जसूजा, प्रोजेक्ट प्रभारी शरद जसूजा, निःशुल्क मैरिज ब्यूरो के डॉ के के गिल्होत्रा ,धीरज राजपाल , गोपाल वाट्स, प्रवीण नरूला ने निभाई।