पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय  में देश के पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई और उनके चित्र के आगे पुष्प अर्पित किए गए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री एडवोकेट प्रदीप धेरङ,  जिला उपाध्यक्ष संजय महिपाल,पूर्व चेयरमैन  श्याम धारीवाल, भाजपा नेत्री विनीता आहुजा,  भाजपा नेता जुगल डुमरा, राजकुमार सोनी,  पूर्ण चंद मौर्य,  क्रांति चुघ, डा दर्शन आहूजा मीडिया संयोजक पवन शर्मा व अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे ।कार्यक्रम मे जिला महामंत्री प्रदीप धेरङ एडवोकेट ने कहा कि  हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन् है और भाजपा को वटवृक्ष बनाने में जहां उनका योगदान अतुलनीय है वहीं लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। सभी वक्ताओं ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
आज पूरे जिले में अनेक मंडल, बूथ और वार्ड और गांवो में जिलाध्यक्ष श्री आत्माराम तरड़ के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि सोशियल डिस्टेंस की पालना के साथ मनाई  गई।