अजमेर:- एक होनहार ने आसमान की बुलंदियों को छूते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपना चयन कराकर किशनगढ़ का नाम रोशन किया।
आंनद नगर ,अग्रसेन नगर मदनगंज निवासी जेएलएन चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.लक्ष्मीकांत नीलम पारीक के मेधावी पुत्र आदित्य पारीक का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है।ऑल इंडिया स्तर पर आदित्य ने 355 वी रेंक हासिल की है आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व अन्य परिजनों को दिया।आदित्य ने बताया कि उनका तीसरी बार मे चयन हुआ है पर पीछे मुड़कर कभी नही देखा।आदित्य ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होने के चलते हमेशा सकारात्मक सोच रखी।आदित्य के पिता डॉ लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि उन्होंने बेटे पर कभी दवाब नही डाला बल्कि उसकी हॉबी के अनुसार ही उसे कैरियर चुनने का मौका दिया।समाजसेवी सुशील सोनी व विजयेता सोनी ने मुँह मीठा कराकर उज्वल भविष्य की कामना की।