गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालूओं ने भगवान गणेश जी को लड्डुओं, मोदक का भोग लगाया

{नोहर तेज़ } गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालूओं ने भगवान गणेश जी को लड्डुओं, मोदक का भोग लगाया। महिलाओं ने गणेश चतुर्थी का व्रत रखकर गणेश भगवान की कथा सुनी। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार गणेश चतुर्थी पर कस्बें के गणेश चौक स्थित श्री गणेश मन्दिर के आस-पास के दुकानदारों ने भण्डारे का प्रसाद वितरण नही किया।
गणेश मन्दिर में भी धौक लगाने वाले श्रद्धालूओं की संख्या कम रही। इसके अलावा बच्चों ने भी अपने हाथों से मिट्टी से बनाये भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अपने-अपने घरो पर विराजित कर पूजा-अर्चना की। पिछले दो-तीन दिनों से मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार करते बच्चों में उत्साह देखते हुए ही बन रहा था। अनेक बच्चों ने बताया उनकी भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि वे कोरोना महामारी को शीघ्र नाश करे।