श्रीगंगानगर, (नरेश पारीक) सादुललशहर उपखंड प्रशासन कीओर से चलाए जा रहे अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत सोमवार को संत निरंकारी मिशन एवं स्काउट गाइड के सहयोग से राजकीय चिकित्सालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
सोमवार को उपखंड प्रशासन के आह्वान पर सुबह करीब आठ बजे से संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजकीय चिकित्सालय में जुटने शुरु हो गए।चिकित्सालय के परिसर में सफाई अभियान शुरु किया गया। परिसर में झाड़ू लगाने के साथ ही कूड़े को इकट्ठा किया गया। एसडीएम हवाई सिंह यादव ने कहा कि साफ सफाई से माहौल स्वच्छ होता है। इसलिए सेवा का यह कार्य चिकित्सालय में किया जा रहा है। जिससे समाज को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि लोग स्वच्छता के माहौल के लिए प्रेरित हों। गंदगी को न पनपने दें। क्योंकि साफ सफाई होने पर न सिर्फ माहौल स्वच्छ होगा बल्कि कई तरह की बीमारियां भी पास नहीं फटकेंगी। इससे पूर्व सतगुरू मानव सेवा समिति के तत्वावधान में पौधरोपण भी किया गया। इसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार हरीश टाक ने पौधरोपण करके लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश दिया।
सराहनीय रही महिलाओं की भागेदारी
सफाई अभियान में निरंकारी मिशन की सीमा अरोड़ा, ज्योति,रीतू अरोड़ा के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर भागेदारी निभाई।महिलाओं ने कहा कि घर की तरह सार्वजनिक स्थलों की सफाई- सफाई भी जरूरी है।
इन्होने दी सेवाएं
एसडीएम हवाई सिह यादव,तहसीलदार हरीश टाक,सीआई बलवंत राम,बीसीएमओ लक्ष्यसिह,गिरदावर बृजमोहन बजाज,निंरकारी मिशन के ब्रांच मुखी जरनैल सिह गिल,स्काउट गाइड के विपिन मोदी सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।
ग्राम विकास अधिकारी दुलीचंद, विजय अरोड़ा, नवीन भूतना,बंटी गिल, विमल भूतना,सुरेंद्र गर्ग, आदराम नायक सहित करीबन 60-70 नागरिकों ने सफाई अभियान में सराहनीय सेवाएं दी।

