शिक्षा के महत्व के आगे मॉडलिंग व एक्टिंग के अनेक ऑफर छोडे खुशी कारिया ने

श्रीगंगानगर,( नरेश पारीक) एक ओर जहां फिल्मी दुनियां में काम पाने के लिये अपना घर छोड़ मायानगरी मुम्बई में भाग्य आजमाने की होड़ मची हैं वही एक नंन्ही बच्ची ने जीवन मे शिक्षा के महत्व के आगे मॉडलिंग व एक्टिंग के अनेक ऑफर छोड़ दिये। महाराष्ट्र में अमरावती के मदर पेठ हाई स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा खुशी कारिया को फि़ल्म के क्षेत्र में संघर्ष करने की कोई जरूरत नही हैं। अभिनेता स्व. इन्दर कुमार की बेटी खुशी के नाना राजू कारिया वॉलीवुड के नामचीन फि़ल्म प्रचारक के तौर पर जाने जाते है। पिछले करीब 5 दशकों से फि़ल्म प्रचार के क्षेत्र में सक्रिय राजू कारिया का फिल्मी क्षेत्र के अनेक अभिनेत्रियों, अभिनेताओं, निर्माता, निर्देशकों के साथ मधुर रिश्ते रहे है। यही वजह हैं कि खुशी को फि़ल्म लाइन विरासत में मिली हुई हैं, लेकिन इस नंन्ही जान ने फि़ल्म के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई पूरी किये बिना काम करने से साफ मना कर दिया हैं। पढ़ाई के प्रति लगन व इसकी जिद्द के आगे परिवार वालों ने भी घुटने टेक दिये हैं। खुशी ने हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा पास की हैं। इसमे खुशी ने गणित में 99 प्रतिशत अंक तथा पूरी परीक्षा 91.05 प्रतिशत अंक से पास की हैं। कराटे में दो सिल्वर मैडल जीतने वाली खुशी कारिया का कहना हैं कि मॉडलिंग व एक्टिंग का वह शौक रखती हैं, लेकिन इन सबसे पहले ग्रैजुएशन तो कम से कम कम्प्लीट कर ली जाये। खुशी कारिया अपनी कामयाबी का श्रेय अपने नाना- नानी,अपनी मौसी श्रीमती धारा विराट पोपट को देती है जिनकी मदद से वह आगे बढी।