हनुमानगढ़ ( नरेश पारीक) हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता में हनुमानगढ़ की जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा ने दी।जिला पुलिस अधीक्षक राशिडोगरा ने बताया की जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली।
उन्होंने बताया की जंक्शन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के चार आरोपियों सुखपाल सिंह उर्फ भीरी पुत्र बूटासिंह निवासी नई खुंजा, बिट्टू सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह उर्फ गेजी निवासी किकरवाली ओर विक्की पुत्र मंगल सिंह निवासी जंदावली को गिरफ्तार किया व उनसे 15 मोटरसाइकिल जब्त किए।उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हनुमानगढ़ जख्शन के अलावा अन्य जगह पर भी वारदातों को अंजाम दिया है।
Video
पकड़े गए चारो आरोपी बदमाश प्रवर्ति के है।जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी 24 -25 साल के हैं ये नशा करने के आदि हैं जिस कारण ये मोटरसाइकिल चोरी करते है व सस्ते में बेच देते हैं ।उन्होंने बताया कि इस बात के दिशा निर्देश दे दिए है कि कोई भी चोरी की मोटरसाइकिल सस्ते में खरीदता हैं तो उसको को भी मुलजिम बनाया जाएगा।जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा की अभी हमारा अभियान चल रहा हैं व जैसे जैसे मुखबिर से सूचना मिलेगी और कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा की एएसआई सूरजभान, भूपसिंह, हेड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई, कॉस्टेबल महंगा सिंह,रमेश व संजीव कुमार टीम में शामिल रहे।