[नोहरतेज़ ]। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद रविवार को नोहर में जिला फुटबॉल संघ के चुनाव सम्पन्न हुये। चुनाव अधिकारी एडवोकेट महेश शर्मा की देखरेख में चुनाव हुये।
हाईकोर्ट ने डीएफए की ओर से दायर एक रिट पर निर्णय सुनाते हुए 5 जुलाई को जिला फुटबाल संघ के चुनाव कराने का निर्णय दिया था। हाईकोर्ट ने चुनाव कराने के निर्णय क साथ ही चुनाव के परिणाम जारी न करने का निर्णय दिया था। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद रविवार को नोहर के वार्ड नं. 27 के सामुदायिक भवन में जिला फुटबॉल संघ के 13 पदों के चुनाव हुये। इस मौके पर अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के 3 पद, संयुक्त सचिव के 3 पद व कार्यकारिणी सदस्य के 4 पदो पर चुनाव हुये। चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया को सीलबंद किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जाता है कि चुनाव में 8 कल्बों ने भाग लिया। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित हो सकेगें। हाईकोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 10 जुलाई है। इस मौके पर राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक के रूप में राजेन्द्रसिंह राठौड़ के अलावा जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू आदि उपस्थित रहे। विदित्त रहे कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने 5 जुलाई को होने वाले चुनाव पर रोक लगाने के आदेश जारी किये थे। मगर हाईकोर्ट द्वारा चुनाव कराये जाने के निर्णय के बाद जिला कलेक्टर ने पूर्व में जारी किये आदेश को वापस ले लिया था। गौरतलब है कि जिला फुटबॉल संघ के चुनाव पिछलें लम्बे समय से सुर्खियों में बने हुये है। संघ के दो गुटो की ओर से संघ में वर्चस्व को लेकर लम्बे समय से आपसी खींचतान चल रही है।
जिला चुनाव अधिकारी से मांगी गई विभिन्न सूचनाए
रविवार को जिला फुटबॉल संघ के चुनाव को लेकर 5 कल्बों द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र चुनाव अधिकारी को भेजा गया है। जिसमें कल्बों की संख्या पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए आवश्यक सूचनाए मांगी गई है। पत्र में बताया गया है कि पूर्व में मांगी गई सूचना में जिला फुटबॉल संघ में 9 कल्ब दर्शाये गये है। बाद में घोषित चुनाव कार्यक्रम में पंजीकृत कल्बों की संख्या 13 दर्शाई गई है। पत्र में 4 कल्बों को किसके द्वारा मान्यता दी गई एवं मान्यता राशि की रसीद खेल अधिनियम 2005 के तहत किस कार्यकारिणी द्वारा जारी कि गई इसके संबंध में जानकारी मांगी गई है। कई कल्बों के अध्यक्षों व सचिवों ने बताया कि पूर्व में जिला कलेक्टर द्वारा चुनाव पर लगाई गई रोक में 5 कल्बों के शुल्क जमा नही कराने का हवाला दिया गया था। जिला कलेक्टर के आदेश में भी कल्बों में विवाद प्रतीत होने कि बात कही गई थी।