अयोध्या राममंदिर की नींव में नोहर के धार्मिक स्थलों की मिट्टी भी होगी शामिल

{नोहर तेज़ } अयोध्या राममंदिर की नींव में नोहर के धार्मिक स्थलों की मिट्टी भी होगी शामिल होगी।
 इसी के तहत विश्व हिंदू परिषद के सदस्य दलीप सोनी, अनिल पारीक, सत्यवीर सहारण, रणजीत बैनीवाल, परमेश्वर शर्मा,राकेश शर्मा आदि ने गोगामेड़ी में जाहरवीर गोगा जी के समाधि स्थल से पवित्र मिट्टी संकलित की । दलीप सोनी ने बताया कि विश्व हिंदु परिषद के सदस्य धार्मिक स्थलों की मिट्टी एकत्रित करके अयोध्या भेजेंगे । उन्होंने बताया कि गांव परलीका, ढिलकी, मुंसरी आदि गांवों के धार्मिक स्थलों से भी पवित्र मिट्टी संकलित कि गई है। जो अयोध्या राम मन्दिर की नींव में शामिल कि जाएगी। विदित्त रहे कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख पांच अगस्त तय है । राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।