वंचित किसानों को फसल बीमा क्लेम के संदर्भ में असिंचित क्षेत्र संघर्ष समिति रतिनिधि मंडल पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसिंह कस्वां से उनके निवास स्थान पर राजगढ में मिला।

[ नोहर तेज़ ] नोहर,   वंचित किसानों को फसल बीमा क्लेम  के संदर्भ में असिंचित क्षेत्र संघर्ष समिति नोहर-भादरा के अध्यक्ष महंत योगी गोपालनाथ गोरखाना के नेतृत्व में समिति का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसिंह कस्वां से उनके निवास स्थान पर राजगढ में मिला।
इस मौके पर किसान प्रतिनिधियों ने पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां को बताया कि गोरखाना की एस.बी.आई. बैंक, मन्दरपूरा की पी.एन.बी. बैंक तथा इनके अलावा नोहर, भूकरका और पल्लू की अनेक बैंक शाखाओं में हजारों किसान बीमा क्लेम से वंचित हैं। नोहर तहसील के क्षेत्र में अल्प वर्षा के कारण फसल खराबा 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक होने और समय पर बीमा प्रीमियम कटने के बावजूद भी अभी तक ज्यादातर किसानों को फसल का क्लेम नहीं मिला है। साथ ही केसीसी धारक व गैर केसीसी धारक (प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसल का बीमा करवाने वाले) किसानों का बीमा प्रीमियम समय पर कटने, प्रीमियम कटने की सूचना तुरंत सम्बंधित किसान तक (मोबाइल मेसेज या पत्र द्वारा) पहुंचाने, प्रीमियम कटते ही अपना फसल बीमा पॉलिसी नंबर हर किसान तक पहुंचने, प्रीमियम कटवाने के समय सम्बंधित कम्पनी का पोर्टल कम से कम 15 दिन खुला रखने, क्रोपपकटिंग सही और समय पर हो और क्रोपकटिंग के समय सम्बंधित ग्राम पंचायत का सरपंच या अन्य कोई वरिष्ठ किसान प्रतिनिधि साथ रखने तथा फसलों का क्लेम जल्दी से जल्दी किसानों के खातों में पहुंचने जैसे अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की व इन समस्याओं का समाधान करवाने का आग्रह किया।
इस मौके पर महंत योगी गोपालनाथ ने सांसद राहुल कस्वां से भी दूरभाष दिल्ली बात की। जिस पर सांसद राहुल कस्वां ने शीघ्र समस्याओं के संबंध में बीमा कम्पनी व बैंक के उच्च अधिकारियों से और हनुमानगढ जिला कलेक्टर से मिलकर  मांगो के समाधान का आश्वासन दिया।  प्रतिनिधि मंडल में समिति के सचिव प्रतापसिंह महरिया, कोषाध्यक्ष दयाराम सहू, सदस्य श्रवण कुमार नेहरा आदि शामिल थे।