हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पहुंचे नोहर, युवाओं के भविष्य और संगीत जगत के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नोहर|हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा मंगलवार को नोहर पहुंचे। वे विधायक अमित चाचाण के ताऊजी मोडुराम चाचाण के निधन पर उनके निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान मासूम शर्मा ने अपनी नई फिल्म, हरियाणवी संगीत, युवाओं की प्रतिभा और मनोरंजन जगत में आ रहे बदलावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से संगीत और फिल्म जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।
नई फिल्म को लेकर भी पत्रकारों ने उनसे सवाल किए। क्षेत्रीय भाषा में बनने वाली फिल्मों और संगीत को मिल रही लोकप्रियता पर चर्चा हुई। युवाओं को लेकर हुई बातचीत में संगीत और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों का विषय भी सामने आया। मासूम शर्मा ने हरियाणवी संगीत की लोकप्रियता के सफर पर भी चर्चा की। हरियाणवी बोली, संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े गीतों को आज देशभर में पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्षेत्रीय संगीत को नई पहचान मिली है। इसके अलावा हरियाणा के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की विधायक अमित चाचाण के निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शोक संवेदना के भेजे गए पत्र में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। कहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने भी मोडुराम चाचाण के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें