नोहर तेज़

नोहर और आसपास की हर खबर पहले सबसे तेज़
सम्पादक
रमेश कुमार तिवाड़ी
☎ 9414511403
ब्रेकिंग न्यूज़
नोहर के निशानेबाज शकील ने 25 मीटर पिस्टल में नेशनल क्वालीफाई किया   ◆   रामलीला में चांदी के सिक्के की बोली 1,11,111 रुपये तक पहुंची   ◆   बिहानी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जारी   ◆   नोहर और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें नोहर तेज़ से   ◆   

नोहर तेज़ को फॉलो करें

नोहर नगरपालिका की बैठक में 14 एजेंडे सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों को मिली मंजूरी

नोहर नगरपालिका की बैठक में 14 एजेंडे सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों को मिली मंजूरी
नोहर तेज़ डेस्क।नगरपालिका मंडल नोहर की प्रथम बैठक बुधवार को पालिका अध्यक्ष हाजन खातून टाक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े निर्धारित 14 एजेंडों पर चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में शहर के सौंदर्यकरण, सड़क निर्माण, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। बैठक में कांग्रेस के पार्षद सुमित चाचाण ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों का सही चयन किया जाए व चयन होने वाले लाभार्थियों को बार-बार नगर पालिका के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने अग्रसेन व गांधी पार्क के सौंदर्यकरण करने के साथ-साथ बिहानी स्टेडियम में भी सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग रखी। पार्षद महबूब आईतान मुस्लिम धर्मशाला व टायर मंडी के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की। पार्षद जितेंद्र भाटी ने स्टेट बैंक मार्ग पर नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए की लागत से लगाए गए बैरिकेट्स के हटने पर विरोध जताया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष हाजन खातून तक ने कहा कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाया जाएगा किसी भी वार्ड से भेदभाव नहीं किया जाएगा। बैठक में पार्षद सुनील कार्य, गंगाराम पांडिया, जाफर अली, रूपराम सैनी, श्रेया सिपानी, सुंदर महर्षि, सत्यबाला कंदोई, रियाज टाक, मुस्ताक खान, रविंद्र पड़ा, रतनलाल शक्रवाल, उदय सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। बैठक में कुल 40 सदस्यों में से 38 सदस्य उपस्थित रहे।

ये कार्य होंगे: बैठक में सबसे प्रमुख निर्णय पुराने जोहड़ के सौंदर्यकरण का रहा। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में कैंटीन, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर 2.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं बिहाणी चौक से एससी जैन वाया श्रीराम वाटिका तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। शहर के विभिन्न 15 से 20 स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए तथा कोठारी टाउन हॉल के सौंदर्यकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। जनरल मार्केट में सड़क निर्माण पर 3 करोड़ और प्लेटफॉर्म निर्माण पर 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा शहर में 1000 नई स्ट्रीट लाइटें खरीदने के लिए 60 लाख रुपए तथा रैन बसेरा और अन्नपूर्णा रसोई निर्माण के लिए 90 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।‌बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रयुक्त जल प्रबंधन और स्वच्छता घटकों के लिए तृतीय पक्षकार के रूप में 7.61 करोड़ रुपए के ऋण संबंधी एमओयू को भी मंजूरी दी गई। कोविड काल में मृतक शिवशंकर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के आश्रित परिवार को राज्यादेश के तहत दी गई 50 लाख रुपए की सहायता राशि की पुष्टि की गई। मृतक आश्रित परिवार के सदस्यों को दी गई नियुक्तियों एवं स्थाईकरण तथा उच्च न्यायालय के आदेशों और अवमानना प्रकरणों के तहत प्रदत्त नियुक्ति, वेतन भुगतान और स्थाईकरण की भी पुष्टि की गई। इसके अलावा एमजेएसआरवाई योजनांतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा, मेडासिटी-द्वितीय के दोहरे विक्रय वाले भूखंडों में दोहरी जमा राशि लौटाने की पुष्टि तथा सेवग समिति और मुस्लिम समिति संस्थाओं को भूमि आवंटन के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

वार्डों में पार्षदों के नाम की पट्टिकाएं लगेंगी
सदन के समक्ष रखे गए अन्य प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। अस्थायी पटाखा विक्रय स्थल का नाम राघव उद्यान रखने, प्रत्येक वार्ड में पार्षद के नाम और विशिष्ट जानकारी वाली पट्टिका स्थापित करने तथा सार्वजनिक सड़क भूमि पर आवारा पशु बांधने वाले पशु मालिकों पर जुर्माना लगाने पर सहमति दी गई। बिहाणी मिनी स्टेडियम में टूटी कुर्सियों और खराब लाइटों को दुरुस्त करवाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को दूसरी किश्त जल्द जारी करने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया गया। नगर पालिका ईओ गिरिराज रत्नु नगर पालिका द्वारा करवाए जा रहे जाएगी विभिन्न कार्यों के साथ-साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

फ़ॉलोअर

Videos

Whatapp

Nohar Tez
Blogger द्वारा संचालित.
nohar tez
Breaking news
loading...

Facebook

https://www.facebook.com/NOHAR-TEZ-109240110761816

Raj

Youtube Channel

https://www.youtube.com/@NoharTez

Comments

3/recent-comments

Total Pageviews

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Search Box

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Blog Archive

facebook

 
       nohar Tez

COVID19

Nature

6/Nature/grid-small
Featured
Most Popular
Featured

Categories

Fouter

 

https://billi4you.in/wp-content/uploads/2019/03/Billi-4-You-Logo-1.gif

Privacy Terms About Contact

@2020 - All Right Reserved NoharTez

Categories

Advertisement

Translate

Subscribe Us

Nature

3/Nature/post-grid

Comments

3/recent-comments

Fouter

 

Nohar Tez Logo

alt="Facebook" /> YouTube Twitter Email

Privacy Policy Terms About Contact

© 2026 All Rights Reserved Nohar Tez

Photography

3/Photography/post-per-tag

Recent

random/hot-posts

Popular Posts

Most Popular

राजनीति राज्य राष्ट्रीय खेल-खिलाड़ी क्राइम जनसमस्याएं मनोरंजन धर्म सेहत नोहर शख्सियत वीडियो चुनाव