पंचायत चुनाव में जीत के बाद डोटासरा से मिले अमित चाचाण, जिला प्रमुख-प्रधान पदों पर चर्चा
नोहर तेज़ डेस्क| पंचायत राज चुनाव में नोहर-पल्लू पंचायत समितियों और जिला परिषद में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नोहर विधायक अमित चाचाण ने शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के विधायक, सांसद और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने विधायक अमित चाचाण को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ जिले में कांग्रेस की इस शानदार सफलता के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और एकजुटता है। कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटकर भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम किया है। पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत कर कांग्रेस को विजय दिलाई। इस दौरान पंचायत राज चुनाव में मिली जीत के बाद जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान पदों को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों और राजनीतिक समीकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा, चुनाव प्रभारी एमडी चौपदार, सह प्रभारी सुनील लारा, पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनियां, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें