अभिषेक मटोरिया के प्रयासों से आंगनबाड़ी भवनों के लिए 71.71 लाख स्वीकृत
नोहर तेज़ डेस्क। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के प्रयासों से नोहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 71.71 लाख रुपये की स्वीकृति जारी हुई है। इस राशि से क्षेत्र के 15 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य करवाए जाएंगे।
इस स्वीकृति पर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार हैं। भवनों के सुदृढ़ीकरण से बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पुर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि स्वीकृत राशि के तहत 15 बारानी में 4.94 लाख, ढाणी राईंका में 4.73 लाख, किंकराली में 3.75 लाख, थिराना में 3.91 लाख, कानसर में 3.90 लाख, दुर्जाना में 4.91 लाख, मलवानी के दो केंद्रों में 8.18 लाख, जनानिया में 4.91 लाख, नीमला में 3.22 लाख, मंदरपूरा में 3.94 लाख, पाण्डुसर में 4.44 लाख, गिराजसर में 4.08 लाख, भूकरका के दो केंद्रों में 9.14 लाख, ढण्ढेला में 3.94 लाख तथा देईदास में 3.72 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत ढांचे में सुधार होगा और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें