नोहर पंचायत समिति में कांग्रेस की संतोष गोदारा प्रधान निर्वाचित, 11 वोटों से जीत

नोहर तेज़ डेस्क। नोहर पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना प्रधान बनाया। कांग्रेस प्रत्याशी संतोष गोदारा 11 वोटों के अंतर से प्रधान निर्वाचित हुईं। कांग्रेस को 22, भाजपा समर्थित निर्दलीय परमेश्वरी देवी को 11 तथा माकपा प्रत्याशी सुखी देवी को 2 वोट मिले। इस तरह संतोष को निकटतम प्रतिद्वंद्वी से दोगुने वोट मिले।
प्रधान पद के चुनाव में भाजपा ने अपना आधिकारिक प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भाकर की पत्नी परमेश्वरी देवी को समर्थन दिया। माकपा की सुखीदेवी के चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतदान से ठीक पहले विधायक अमित चाचाण व माकपा नेता मंगेज चौधरी ने साझा पत्रकार वार्ता की।
दो निर्दलीयों का समर्थन जुटा चाचाण ने पलटा पांसा
पंचायत समिति के 35 ब्लॉकों में से कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 11, माकपा ने 2 तथा निर्दलीय 2 प्रत्याशियों काे जीत मिली थी। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत था, लेकिन प्रधान चुनाव में विधायक अमित चाचाण की रणनीति ने जीत का अंतर और मजबूत कर दिया। दोनों निर्दलीयाें का समर्थन कांग्रेस काे मिला।
जनता ने भाजपा की नीतियों का वोट की चोट से दिया जवाब : चाचाण
विधायक अमित चाचाण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने भाजपा की गलत नीतियों का जवाब वोट की चोट से दिया है। नोहर व पल्लू में कांग्रेस के प्रधान बने हैं। पंचायत चुनाव में भाजपा चारों खाने चित्त हो गई। प्रधान पद के लिए भाजपा अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी। कांग्रेस का प्रधान बनने से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई राह खुलेगी तथा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
सभी को साथ लेकर विकास करवाना प्राथमिकता: संतोष गोदारा
नवनिर्वाचित प्रधान संतोष गोदारा ने कहा कि सभी को साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी जाएगी। क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संतोष गोदारा के प्रधान बनने की खुशी में विधायक निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। पीसीसी सदस्य राजेंद्र चाचाण ने नोहर और पल्लू में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होने पर मतदाताओं का आभार जताया।
फेफाना से चौथी बार प्रधान: संतोष गोदारा

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े गांव फेफाना की निवासी हैं। वे पंचायत चुनाव में ब्लॉक-30 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 208 वोटों के अंतर से जीती थीं। संतोष से पहले भी फेफाना गांव से कांग्रेस के विशुपाल आर्य, भाजपा की उर्मिला बिजारणियां और अमरसिंह पूनियां प्रधान रह चुके हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें