नोहर में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सत्यबाला कंदोई भाजपा में शामिल
नोहर| निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बनी महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष, वार्ड नंबर 20 की पार्षद सत्यबाला कंदोई ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ उनके पति, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद पवन कंदोई ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष हाजन खातून टाक, पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिशा टाक ने दोनों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिशा टाक ने कहा कि सत्यबाला कंदोई, पवन कंदोई के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उनके आने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, जोश आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, विचारधारा से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें