नोहर तेज़

नोहर और आसपास की हर खबर पहले सबसे तेज़
सम्पादक
रमेश कुमार तिवाड़ी
☎ 9414511403
ब्रेकिंग न्यूज़
नोहर के निशानेबाज शकील ने 25 मीटर पिस्टल में नेशनल क्वालीफाई किया   ◆   रामलीला में चांदी के सिक्के की बोली 1,11,111 रुपये तक पहुंची   ◆   बिहानी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जारी   ◆   नोहर और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें नोहर तेज़ से   ◆   

नोहर तेज़ को फॉलो करें

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एएसपी गीता ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एएसपी गीता ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगी कड़ी निगरानी, संवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता के निर्देश
नोहर, 4 नवंबर। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सुनीता यादव की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में सेक्टर अधिकारियों एवं एरिया मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने 5 नवंबर को मतपेटियों के माध्यम से होने वाले सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव की मतदान, मतगणना और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में एसडीएम सुनीता यादव ने सेक्टर अधिकारियों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतपेटियों, मतपत्रों एवं अन्य निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने तथा मतगणना स्थलों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान की प्रगति की जानकारी निर्धारित समय पर ब्लॉक निर्वाचन नियंत्रण कक्ष को भेजने तथा 6 नवंबर को होने वाले उपसरपंच चुनाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा एरिया मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और मतदाताओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाए।

टिप्पणियाँ

फ़ॉलोअर

Videos

Whatapp

Nohar Tez
Blogger द्वारा संचालित.
nohar tez
Breaking news
loading...

Facebook

https://www.facebook.com/NOHAR-TEZ-109240110761816

Raj

Youtube Channel

https://www.youtube.com/@NoharTez

Comments

3/recent-comments

Total Pageviews

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Search Box

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Blog Archive

facebook

 
       nohar Tez

COVID19

Nature

6/Nature/grid-small
Featured
Most Popular
Featured

Categories

Fouter

 

https://billi4you.in/wp-content/uploads/2019/03/Billi-4-You-Logo-1.gif

Privacy Terms About Contact

@2020 - All Right Reserved NoharTez

Categories

Advertisement

Translate

Subscribe Us

Nature

3/Nature/post-grid

Comments

3/recent-comments

Fouter

 

Nohar Tez Logo

alt="Facebook" /> YouTube Twitter Email

Privacy Policy Terms About Contact

© 2026 All Rights Reserved Nohar Tez

Photography

3/Photography/post-per-tag

Recent

random/hot-posts

Popular Posts

Most Popular

राजनीति राज्य राष्ट्रीय खेल-खिलाड़ी क्राइम जनसमस्याएं मनोरंजन धर्म सेहत नोहर शख्सियत वीडियो चुनाव