दीपावली पर नोहर बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने की व्यापारियों से बैठक, यातायात-सफाई और सुरक्षा पर हुई चर्चा
दीपावली पर बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने की व्यापारियों से बैठक, यातायात-सफाई और सुरक्षा पर हुई चर्चा
नोहर तेज़ डेस्क।दीपावली पर्व पर बाजार में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर उपखंड अधिकारी सुनीता यादव की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। पर्व के दौरान बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने कहा कि दीपावली पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार अाते हैं। ऐसे में बाजार में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की आवश्यकता है, ताकि आमजन और व्यापारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। व्यापारियों ने नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे के प्रचलन से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है।
इसके अलावा, हाल ही में मोटरसाइकिल को साइड देने के विवाद में एक दुकानदार के साथ कथित मारपीट की घटना का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और बाजार में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
एसडीएम सुनीता यादव ने व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने दीपावली के दौरान बाजार की व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें