नोहर में तेरापंथ युवक परिषद का शिविर, 70 यूनिट रक्त संग्रह

नोहर में तेरापंथ युवक परिषद का शिविर, 70 यूनिट रक्त संग्रह

नोहर| नोहर के तुलसी महाप्रज्ञ भवन में तेरापंथ युवक परिषद नोहर की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आह्वान पर आयोजित “रक्तदान कर्तव्यम्” अभियान के तहत हुए शिविर में युवाओं सहित शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ विधायक अमित चाचाण ने किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का भाव दिखाई दिया। नोहर ब्लड सेंटर की टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम में पार्षद सुन्दर महर्षि, अमित तिवाड़ी, श्रेया सिपानी, जगदीश सेवग, भाजपा नगरमंडल नोहर अध्यक्ष अभिषेक पारीक, प्रमोद पांडिया स्मृति संस्थान नोहर के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेश पारीक, किशन चाचाण सहित तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
तेरापंथ युवक परिषद नोहर के अध्यक्ष चन्द्रेश सिपानी, मंत्री गौतम जैन, मनीष चोरड़िया सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों एवं रक्तदाताओं का स्वागत किया। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल कुछ मिनटों की प्रक्रिया नहीं है। यह किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद जगाने वाला मानवीय कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। शिविर के माध्यम से तेरापंथ युवक परिषद नोहर ने सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस मौके पर रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।