रावतसर में लिफ्ट कैनाल से 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
शनिवार को घर से पिता से मिलने निकला था कमल किशोर, देर शाम से चल रहा था तलाशी अभियान
रावतसर (हनुमानगढ़)। क्षेत्र में कुंभा राम आर्य लिफ्ट कैनाल से रविवार को 20 वर्षीय युवक कमल किशोर रेवाड़ का शव बरामद हुआ। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान शव को नहर से बाहर निकाला। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, पुरबसर निवासी हंसराज रेवाड़ का बेटा कमल किशोर शनिवार को घर से अपने पिता से मिलने के लिए निकला था। इसके बाद उसके नहर में गिरने की आशंका सामने आई। परिजनों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम से चल रहे तलाशी अभियान में रविवार को गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली और युवक का शव बरामद कर लिया गया।
सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव
धन्नासर चौकी प्रभारी मांगे राम ने बताया कि युवक के शव को रावतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के चाचा विजय रेवाड़ ने रावतसर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।
चाचा के अनुसार, कमल किशोर घर से अपने पिता से मिलने के लिए निकला था। इसके बाद उसके नहर में गिरने की आशंका जताई गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें