नोहर में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹1.97 करोड़ मंजूर, 5 गांवों को मिलेगी राहत!

नोहर| नोहर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए 197.51 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया की अनुशंसा पर स्वीकृत इन कार्यों के तहत ग्रामीण जल योजनाओं के जल संग्रहण टैंकों का जीर्णोद्धार, पेयजल सुविधाओं का विस्तार तथा चारदीवारी निर्माण के कार्य करवाए जाएंगे। स्वीकृत राशि से चारणवासी, 7KNN, 3 बारानी, मलवानी और फेफाना क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में जल संग्रहण व्यवस्था और पेयजल योजनाओं के रखरखाव में सुधार होने की उम्मीद है।
स्वीकृत योजनाओं में पहला कार्य ग्रामीण जल योजना के संग्रहण टैंक के जीर्णोद्धार एवं पेयजल सुविधा विस्तार से संबंधित है। 7KNN (चारणवासी) के लिए इस कार्य पर 98.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, दूसरे कार्य के तहत 3 बारानी (मलवानी) एवं 7KNN (फेफाना) में ग्रामीण जल योजना के संग्रहण टैंक के जीर्णोद्धार, पेयजल सुविधा विस्तार तथा चारदीवारी निर्माण के लिए 98.71 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों कार्यों की कुल स्वीकृत राशि 197.51 लाख रुपये है।
पेयजल योजनाओं के इन कार्यों से संबंधित गांवों में जल संग्रहण व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है। पेयजल सुविधाओं के विस्तार में भी सहायता मिलेगी। क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वीकृति की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया का आभार जताया।