गोगाजी महाराज की समाधि पर पहुंचे विधायक चाचाण, सुख-समृद्धि की की कामना

गोगाजी महाराज की समाधि पर पहुंचे विधायक चाचाण, सुख-समृद्धि की की कामना
नोहर। शुक्रवार को नोहर विधायक अमित चाचाण ने उतर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले में गोगाजी महाराज की समाधि पर माथा टेककर चादर चढ़ाई। उन्होंने प्रदेशवासियों और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर और मेले का किया अवलोकन
पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक चाचाण ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

गोगामेड़ी मेले का महत्व
गोगामेड़ी मेला उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है। हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर गोगाजी महाराज की समाधि पर चादर चढ़ाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।

विधायक की अपील
विधायक चाचाण ने कहा कि गोगाजी महाराज लोक आस्था के प्रतीक हैं और उनकी पूजा से लोगों को साहस, समृद्धि व शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मेले में आपसी भाईचारे और अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की।
यह रहे साथ मौजूद
विधायक अमित चाचाण के साथ  सुरेश पारीक ,हरि मित्रुका ,सुशील आचार्य ,संजय कालानी ,बाल कृष्ण व्यास,नितेश साहेवाल ,अमित भूकरकेवाला,
रमेश पेशकार, मुरली अग्रवाल ,सुमित चाचाण ,हेमंत चाचाण, लोकेश सैनी ,नरेश गोयल आदि उपस्थित रहे।