नोहर तेज़

नोहर और आसपास की हर खबर पहले सबसे तेज़
सम्पादक
रमेश कुमार तिवाड़ी
☎ 9414511403
ब्रेकिंग न्यूज़
नोहर के निशानेबाज शकील ने 25 मीटर पिस्टल में नेशनल क्वालीफाई किया   ◆   रामलीला में चांदी के सिक्के की बोली 1,11,111 रुपये तक पहुंची   ◆   बिहानी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जारी   ◆   नोहर और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें नोहर तेज़ से   ◆   

नोहर तेज़ को फॉलो करें

भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरे तरीके से फ्लॉप रहा है। विधायक अमित चाचाण

भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरे तरीके से फ्लॉप रहा है। विधायक अमित चाचाण
नोहर, 14 दिसम्बर। राज्य की भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरे तरीके से फ्लॉप रहा है। भाजपा के इस एक वर्ष के शासन में आमजन के हित के लिये एक भी कार्य नही हुये। यह बात नोहर विधायक अमित चाचाण ने एक बयान जारी कर कही। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि सरकार अपनी झूठी वाहवाही करने में लगी हुई है। चुनाव से पहले जनता से किये गये वायदो से भाजपा ने किनारा कर लिया है। भाजपा अब अपना ही एजेण्डा जनता पर थोपने में लगी हुई है। बीते एक वर्ष में विकास की एक भी योजना नही बनी। 5 साल तक संविदा भर्ती का विरोध करने वाली भाजपा संविदा भर्ती निकालकर युवाओं से धोखा कर रही है। भाजपा ने बजट घोषणा में एक साल में एक लाख नौकरी देने का वायदा किया था। जोकि झूठा साबित हुआ। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि भाजपा ने केवल एक वर्ष में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू कि गई जन कल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है। गहलोत सरकार में शुरू हुई जन कल्याणकारी योजनाए भाजपा आमजन के विरोध के चलते आज तक बंद करने कि हिम्मत नही जुटा पाई। मगर इन योजनाओं के नाम बदलकर झूठी वाहवाही बटोर रही है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। सरकारी विभागों में बजट के अभाव में कार्य ठप्प पड़े है। विधायक ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार केवल और केवल मात्र दिल्ली से मिलने वाले निर्देशों पर ही कार्य कर रही है।
नोहर क्षेत्र में विकास नही लगी एक ईंट भी
विधायक अमित चाचाण ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक वर्ष के शासन में नोहर विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई काम नही हुआ। विकास कार्यों की एक ईंट भी बीते एक वर्ष में नही लगी। जनता से किये वायदे हवा हवाई हो गये। चाचाण ने आरोप लगाया कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार में शुरू हुये अनेक विकास के कार्य चल रहे है। जबकि भाजपा सरकार में एक भी विकास का काम नही हुआ। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में बना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सावित्रीबाई फूले कन्या छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ललाना का भवन, दनियासर व उदासर छोटा में 33 केवी जीएसएस, जिला परिवहन कार्यालय नोहर में ड्राईविंग ट्रेक,विभिन्न गांवों में पशु उप केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र, नोहर उप जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक भवन सहित अनेक कार्य पूर्ण हो चुके है। जो उद्घाटन के लिये इंतजार कर रहे है। इसके अलावा अमित चाचाण ने बताया कि कृषि कॉलेज, उप जिला चिकित्सालय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेघाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुईया, पुलिस थाना खुईया व फेफाना का भवन व सिंचाई पुलिस थाना का भवन, 132 केवी जीएसएस खुईया, राजकीय महाविद्यालय पल्लू के भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके अलावा बिसरासर, न्योलखी, थिराना में 33 केवी जीएसएस, वाटर वर्क्स नोहर में डिग्गी निर्माण का कार्य जारी है।
पानी की बूंद-बूंद को तरसे किसान
किसान हितैषी सरकार होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद किसानों से मुंह मोड़ लिया है। राजस्थान के अलावा हरियाणा व केन्द्र में भी भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी क्षेत्र की नहरे सूखी पड़ी हुई है। कांग्रेस सरकार में जो भाजपा के नेता सिंचाई पानी के नाम पर किसानों को गुमराह करते थे। आज उन्होंने चुप्पी साध ली है। किसानों की फसलें पूरी प्रभावित हो रही है।
किसान विरोधी है भाजपा सरकार 
विधायक अमित चाचाण ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के शासन में खालों के निर्माण के लिए 58 करोड रूपए स्वीकृत हुए थे इसके टेंडर भी हो चुके थे मगर भाजपा सरकार ने उनकी स्वीकृति रद्द कर दी। अगर यह खाले बन जाते तो किसानों को और अधिक सिंचाई सुविधा होती। इसके अलावा विधायक ने बताया कि कांग्रेस के शासन में प्रत्येक बजट में नोहर विधानसभा क्षेत्र को विकास के रूप में कोई ना कोई सौगात मिलती थी मगर भाजपा के शासन में पहले बजट में ही विकास की सौगात तो मिलना दूर की बात नोहर का नाम तक नहीं बोला गया।

टिप्पणियाँ

फ़ॉलोअर

Videos

Whatapp

Nohar Tez
Blogger द्वारा संचालित.
nohar tez
Breaking news
loading...

Facebook

https://www.facebook.com/NOHAR-TEZ-109240110761816

Raj

Youtube Channel

https://www.youtube.com/@NoharTez

Comments

3/recent-comments

Total Pageviews

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Search Box

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Blog Archive

facebook

 
       nohar Tez

COVID19

Nature

6/Nature/grid-small
Featured
Most Popular
Featured

Categories

Fouter

 

https://billi4you.in/wp-content/uploads/2019/03/Billi-4-You-Logo-1.gif

Privacy Terms About Contact

@2020 - All Right Reserved NoharTez

Categories

Advertisement

Translate

Subscribe Us

Nature

3/Nature/post-grid

Comments

3/recent-comments

Fouter

 

Nohar Tez Logo

alt="Facebook" /> YouTube Twitter Email

Privacy Policy Terms About Contact

© 2026 All Rights Reserved Nohar Tez

Photography

3/Photography/post-per-tag

Recent

random/hot-posts

Popular Posts

Most Popular

राजनीति राज्य राष्ट्रीय खेल-खिलाड़ी क्राइम जनसमस्याएं मनोरंजन धर्म सेहत नोहर शख्सियत वीडियो चुनाव