नोहर तेज़

नोहर और आसपास की हर खबर पहले सबसे तेज़
सम्पादक
रमेश कुमार तिवाड़ी
☎ 9414511403
ब्रेकिंग न्यूज़
नोहर के निशानेबाज शकील ने 25 मीटर पिस्टल में नेशनल क्वालीफाई किया   ◆   रामलीला में चांदी के सिक्के की बोली 1,11,111 रुपये तक पहुंची   ◆   बिहानी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जारी   ◆   नोहर और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें नोहर तेज़ से   ◆   

नोहर तेज़ को फॉलो करें

नेता की पहचान पार्टी से है। आखिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यह बात राजस्थान के किस नेता के संदर्भ में कही है

नेता की पहचान पार्टी से है। आखिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यह बात राजस्थान के किस नेता के संदर्भ में कही है?

कांग्रेस के मौजूदा विधायकों को रिपीट करने पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी सहमत।

सर्वे में कट रहे थे पचास विधायकों के टिकट।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर दौरे पर रहे। नड्डा ने उदयपुर और जोधपुर संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। इन दोनों संवादों में पूर्व मुख्यमंत्री राजे भी उपस्थित रहीं। नड्डा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नेता की पहचान पार्टी से होती है। पार्टी की पहचान नेता से नहीं हो सकती। सवाल उठता है कि नड्डा ने यह बात राजस्थान के किस नेता के संदर्भ में कही है? विगत दिनों भाजपा ने अपने 41 उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें 6 लोकसभा और एक राज्यसभा के सांसद हैं। 41 में से अधिकांश स्थानों पर घोषित उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। मीडिया में जो खबरें प्रकाशित हो रही है, उसके मुताबिक विरोध करने वाले अधिकांश नेता वसुंधरा राजे के समर्थक हैं। सूत्रों की मानें तो सांसदों ने भी जो फीडबैक दिया है उसमें राजे समर्थकों की भूमिका ही बताई गई है। यहां तक कि कहा जा रहा है कि विरोध करने वाले अब निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इनमें तिजारा से सांसद बालक नाथ को पूर्व विधायक मामन यादव, झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत, किशनगढ़ से सांसद भागीरथ चौधरी को गत बार के प्रत्याशी विकास चौधरी, सांचौर से सांसद देवजी पटेल को पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी,  विद्याधर नगर से सांसद दीया कुमारी को नरपत सिंह राजीव चुनौती दे रहे हैं। ऐसी ही स्थिति कोटपूतली, देवली, भरतपुर के नगर, झुंझुनूं, लक्ष्मणगढ़, डूंगरपुर, बामनवास आदि में दी जा रही है। राजस्थान में भाजपा की राजनीति को समझने वाले कह सकते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा विधायक दल के नेता राजेंद्र राठौड़, उपनेता सतीश पूनिया या अन्य किसी नेता का ऐसा मिजाज नहीं है कि वे हाईकमान द्वारा घोषित उम्मीदवारों का विरोध करवाए। भले ही उम्मीदवारों के चयन में इन नेताओं की राय न मानी गई हो, लेकिन फिर भी ऐसे सभी नेता हाईकमान के निर्णय के साथ हैं। सब जानते हैं कि राजे के समर्थकों ने कई बार राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग की है। राजे ने भले ही अपनी जुबान से कुछ न कहा हो, लेकिन समय समय पर शक्ति प्रदर्शन जरूर किया है। राजे पिछले पांच वर्ष से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, लेकिन राजे ने राष्ट्रीय राजनीति में रुचि नहीं दिखाई है। राजे की प्रदेश राजनीति में ही सक्रिय रही। 17 अक्टूबर को दिल्ली में राजस्थान भाजपा की कोर कमेटी की जो बैठक हुई, उसमें भी राजे शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली सभाओं में भी राजे को मंच पर बैठाया जाता है। 16 अक्टूबर को जोधपुर में मंच पर जब राजे की कुर्सी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के बाद लगाई गई तो नड्डा ने अरुण सिंह की कुर्सी पर वसुंधरा राजे को बैठाकर सम्मान दिया। यानी राष्ट्रीय नेताओं ने राजे का सम्मान करने में कभी कोई कमी नहीं रखी। इतना करने के बाद भी घोषित उम्मीदवारों के विरोध से भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चिंतित हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व अब यह नहीं चाहता कि घोषित उम्मीदवारों का विरोध हो, इसलिए 17 अक्टूबर को दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक रखी गई है।
 
गहलोत पायलट सहमत:
कांग्रेस ने प्राइवेट एजेंसियों और अपने पदाधिकारी भेज कर जो सर्वे करवाया, उसमें राजस्थान के पचास मौजूदा विधायकों के टिकट कट रहे थे। सीएम गहलोत ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी किया कि एंटी इनकंबेंसी सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि कुछ विधायकों के खिलाफ है। अब तक तो सही माना जा रहा था कि पचास विधायकों के टिकट कटेंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि मौजूदा विधायकों को ही रिपीट किया जाएगा। इस समय कांग्रेस के 100 विधायक है। जानकार सूत्रों के अनुसार विधायकों को रिपीट करने वाले फार्मूले पर सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी सहमत हैं। असल में गहलोत नहीं चाहते हैं कि जिन विधायकों ने सरकार बचाने में सहयोग किया उनका टिकट कटे। इसी प्रकार पायलट भी उन सभी विधायकों को टिकट दिलाना चाहते हैं जो मुसीबत के समय साथ खड़े रहे। मौजूदा विधायकों को रिपीट करने के फार्मूले पर गहलोत और पायलट की सहमति तो हुई है, लेकिन सवाल कांग्रेस पार्टी के सर्वे का है। जब विधायकों को ही टिकट देना था को फिर ब्लॉक और जिला स्तर पर सर्वे क्यों करवाया गया? सूत्रों का मानना है कि गहलोत और पायलट की सहमति के बाद उम्मीदवारों का विरोध भी नहीं होगा। दोनों नेता अपने अपने समर्थकों को शांत करवाएंगे। 

टिप्पणियाँ

फ़ॉलोअर

Videos

Whatapp

Nohar Tez
Blogger द्वारा संचालित.
nohar tez
Breaking news
loading...

Facebook

https://www.facebook.com/NOHAR-TEZ-109240110761816

Raj

Youtube Channel

https://www.youtube.com/@NoharTez

Comments

3/recent-comments

Total Pageviews

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Search Box

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Blog Archive

facebook

 
       nohar Tez

COVID19

Nature

6/Nature/grid-small
Featured
Most Popular
Featured

Categories

Fouter

 

https://billi4you.in/wp-content/uploads/2019/03/Billi-4-You-Logo-1.gif

Privacy Terms About Contact

@2020 - All Right Reserved NoharTez

Categories

Advertisement

Translate

Subscribe Us

Nature

3/Nature/post-grid

Comments

3/recent-comments

Fouter

 

Nohar Tez Logo

alt="Facebook" /> YouTube Twitter Email

Privacy Policy Terms About Contact

© 2026 All Rights Reserved Nohar Tez

Photography

3/Photography/post-per-tag

Recent

random/hot-posts

Popular Posts

Most Popular

राजनीति राज्य राष्ट्रीय खेल-खिलाड़ी क्राइम जनसमस्याएं मनोरंजन धर्म सेहत नोहर शख्सियत वीडियो चुनाव