सिंधी मंदिर में संयुक्त व्यापार संघ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया

भास्कर संवाददाता|नोहर
दीपावली के पावन पर्व पर आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से संयुक्त व्यापार संघ ने सिंधी मंदिर परिसर में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। दिन में हुए आयोजन में शहर के व्यापारी, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिशा टाक का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी ने की।
समारोह में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे से आत्मीयता के साथ राम-श्यामा की। दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में उल्लास, अपनत्व, पारिवारिक माहौल नजर आया। अतिथियों ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाते हैं। भाईचारा, सद्भाव, विश्वास मजबूत करते हैं। व्यापारिक संगठनों के ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता में अहम भूमिका निभाते हैं।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी ने अतिथियों व उपस्थित लोगों का आभार जताया। कहा, संघ का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एक मंच पर संगठित करना है। नोहर के सामाजिक, व्यापारिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभाना है। कहा, नोहर हमारा परिवार है। परिवार की एकता, आपसी सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। आगे भी ऐसे सामाजिक व पारिवारिक आयोजन लगातार किए जाएंगे। समारोह में संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। राम-श्यामा की। सुख-समृद्धि, खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें