श्री कृष्णनन्द कॉलोनी (वार्ड नं. 2, नोहर) में आयोजित भव्य दीपोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह!
श्री कृष्णनन्द कॉलोनी (वार्ड नं. 2, नोहर) में आयोजित भव्य दीपोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह!
आप सभी के साथ यह पावन पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कॉलोनीवासियों के इस स्नेह और भव्य स्वागत के लिए हृदय से आभार।
कार्यक्रम में मेरे साथ नोहर नगरपालिका के उपाध्यक्ष श्री गुरुसेवक जी, पार्षद श्री रियाज खान टांक जी, भाजपा प्रत्याशी श्री सवाई सिंह भाटी जी, जबरासर के नवनिर्वाचित सरपंच श्री नरेन्द्र जोशी जी और मंच का बेहतरीन संचालन करने वाले श्री सुभाषचंद्र इन्दोरिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में कॉलोनी के प्रबुद्धजनों, युवाओं, बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कॉलोनीवासियों के स्नेह और अपनत्व के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आत्मीय मिलन और दीपावली की खुशियों के बीच यादगार बन गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें