नोहर की नाजमीन का जयपुर की मॉक विधानसभा के लिए चयन, विद्यालय का नाम रोशन किया
नोहर तेज़ डेस्क |महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर-1, नोहर की कक्षा 12वीं की छात्रा नाजमीन ने जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और नोहर का नाम रोशन किया है। नाजमीन का चयन जयपुर में आयोजित होने वाली मॉक विधानसभा में भाग लेने वाले चार विद्यार्थियों में हुआ है।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा, हनुमानगढ़ की ओर से 12 एवं 13 अक्टूबर को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोड़कियां में जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सात ब्लॉकों से चयनित 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों का विकास करना था। प्रतियोगिता में नाजमीन ने नोहर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया। अपने प्रदर्शन के दम पर उनका चयन जयपुर में होने वाली मॉक विधानसभा के लिए हुआ। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य राकेश कस्वां, उपप्राचार्य जागृति कंदोई सहित समस्त स्टाफ ने नाजमीन को बधाई दी। जयपुर में आयोजित होने वाली मॉक विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें