नोहर में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज, कल से होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
नोहर में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज, कल से होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
नोहर नगरपालिका नोहर की ओर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष एवं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरूनिशा टाक की अध्यक्षता में महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के आयोजन, व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में उपखंड अधिकारी सुनीता यादव, एसपी गीता चौधरी, पालिका अधिकारी हंसा गुर्जर सहित विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
इस मौके पर एसडीएम व एसपी ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सुरक्षा के अलावा बैठक में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मेहरूनिशा टाक ने बताया कि 19 अक्टूबर को शाम 6 बजे दुर्गा पूजा के साथ दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे रामोत्सव संग गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में टीवी कलाकार भी शिरकत करेंगे। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
20 अक्टूबर को होगा रावण दहन दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन के तहत दोपहर 3 बजे पारीक धर्मशाला से रामलीला के कलाकारों द्वारा राम-रावण युद्ध पर आधारित झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय बिहाणी स्टेडियम पहुंचेगी, जहां दशहरा कार्यक्रम के दौरान पुतलों का दहन किया जाएगा। महोत्सव की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों को कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगरपालिका की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशहरा आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का भी विमोचन किया गया। दो दिवसीय महोत्सव में दुर्गा पूजा, रामोत्सव, गरबा नाइट, राम-रावण युद्ध की झांकी और रावण दहन मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन के माध्यम से शहर में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें