नोहर में पचीसिया परिवार का तीन दिवसीय मिलन समारोह शुरू, देशभर से जुटे परिवारजन
नोहर|पचीसिया परिवार का तीन दिवसीय पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को शुरू हुआ। समारोह में मां भगवती की पूजा, भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिता और वरिष्ठजनों के सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। रविवार को अग्रसेन भवन में महासप्तमी पर पूजा-अर्चना, फलाहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सोमवार को महाष्टमी पर मां भगवती का भोग, आरती एवं प्रसाद के साथ परिवार के वरिष्ठजनों का ‘अनुभव रत्न सम्मान’ किया जाएगा। इस दौरान विजयरतन जागा परिवार के इतिहास एवं वंश परंपरा पर व्याख्यान देंगे। रात में भूकरका मां भगवती मंदिर में कार्यक्रम होगा। इसमें ‘पचीसिया गौरव सम्मान’ और उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह के साथ परिवार के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। नोहर के गायक महिपाल सैनी लोकसंगीत से समां बांधेंगे। 20 अक्टूबर को मंदिर में सामूहिक आरती, भंडारे के साथ समापन होगा।
आयोजन से जुड़े राजमोहन पचीसिया ने बताया कि देशभर के अलग-अलग कोनों में रह रहे पचीसिया परिवार नोहर के ही हैं। नोहर पचीसिया माता का मंदिर कुल माता का मंदिर है। जहां देशभर से पचीसिया परिवार के लोग धोक लगाने पहुंचते हैं। मंदिर करीब 600 साल पुराना है। वर्तमान में मंदिर का जीर्णोद्धार भी करवाया गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, बीकानेर, अबोहर, श्रीगंगानगर सहित अनेक स्थानों से पचीसिया परिवार पहुंचे हुए हैं। राजमोहन पचिसिया ने बताया कि नोहर के विकास में प्रवासियों का अहम योगदान है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें