विकास कार्यो की गति को रूकने नही दिया जाएगा। विकास का क्रम निरंतर बना रहे इसके लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। यह बात नोहर विधायक अमित चाचाण ने कस्बें में गत दिनों में हुये विभिन्न विकास कार्यो के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। विधायक अमित चाचाण ने यहां नगर पालिका टाऊन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में कस्बें के विभिन्न वार्डो में 3 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यो का उद्घाटन किया। विधायक ने एक साथ सभी पट्टिकाओं का अनावरण किया। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कस्बें में विभिन्न विकास कार्यो के लिए करीब 15 करोड़  रुपये के टैण्डर लगाये जा चुके है। जिनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके है। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कस्बें के प्रत्येक वार्ड में समानता के साथ विकास कार्य करवाये जा रहे है। विकास ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड को सडक़ो से जोड़ा जा रहा है। जिससे कस्बें के सौन्दर्यकरण को बढ़ावा तो मिल ही रहा है साथ लोगों को आवागमन में सुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि कस्बें के शिवाजी बस स्टैंड, मड़दा पार्क, श्री राम वाटिका, भगवान महावीर पार्क के सौंदर्यकरण पर लाखों रुपए खर्च कर विकास की गति को नए आयाम दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कस्बें के अलावा नोहर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी विकास कार्यों की कड़ी से कड़ी जोडऩे के लिए हर गांव और ढाणी में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। ताकि शहरों की तर्ज पर गांवों का भी विकास हो सके।  नवनिर्वाचित पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने कहा कि विधायक अमित चाचाण के साथ नोहर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और ढाणी में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयासरत रहेगें। इस मौके पर नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, पंचायत समिति के नवनिर्वाचित उप प्रधान रामकुमार सैनी, नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, प्रदीप सेवग,मुकेश मिश्रा, सतीश सोनी, हनुमान गोठड़ीवाल, शरीफ मोहम्मद, बिहारी चोमवाल, सेवा राम सिन्धी,  नियामत अली, पूर्णचंद रेगर, सुंदर सैनी, महावीर गोठड़ीवाल, विनोद चौहान, जे.पी.अग्रवाल,कमल चाचाण, एडवोकेट आनंद उपाध्याय, नेमीचंद चोमवाल, मुकेश सेनी, प्रदीप बागड़ी, भरत तंवर, मजीद, सुरेश तिवाड़ी, हारुण , राम कुमार टिडियासर, मोहन सुथार, लोकेश सैनी,प्रदीप पुरोहित, जमालदीन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।